Move to Jagran APP

धान खरीदारी न होने पर धरना

जासं सेवराई (गाजीपुर) धान खरीदारी न होने से आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी कर आक्रोश जताया। जल्द ही धान की खरीदारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सेवराई के किसानों का लगभग 1200 क्विटल धान की खरीदारी अभी शेष है। सेवराई देवल मनिया एवं दिलदारनगर क्रयकेंद्र पर वर्ष 2019-20 के धान क्रय के दौरान भारी अनियमितता की गई थी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 07:02 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 06:04 AM (IST)
धान खरीदारी न होने पर धरना
धान खरीदारी न होने पर धरना

जासं, सेवराई (गाजीपुर) : धान खरीदारी न होने से आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी कर आक्रोश जताया। जल्द ही धान की खरीदारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। किसान नेता भानुप्रताप सिंह ने कहा कि सेवराई के किसानों का लगभग 1200 क्विटल धान की खरीदारी अभी शेष है। सेवराई, देवल, मनिया, एवं दिलदारनगर क्रयकेंद्र पर वर्ष 2019-20 के धान क्रय के दौरान भारी अनियमितता की गई थी। इसकी जांच कराई जाए। इस वित्तीय वर्ष में क्रय की गई धान का भुगतान होना चाहिए। इधर, उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि जल्दी ही किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। कृष्णदेव सिंह, राम इकबाल सिंह, विनोद सिंह, अरविद सिंह, रास बिहारी लाल, बद्री कुशवाहा, मधुसूदन सिंह, राजगृही सिंह आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.