लेखिका महाश्वेता देवी की मनाई गई पुण्यतिथि
जागरण संवाददाता खानपुर (गाजीपुर) क्षेत्र के तेलियानी स्थित बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय में महान लेि
जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर): क्षेत्र के तेलियानी स्थित बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय में महान लेखिका और मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित महाश्वेता देवी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके कृतित्व चर्चा की गई। डा. परशुराम यादव ने कहा कि महाश्वेता देवी सिर्फ एक रचनाकार ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता भी रही हैं।
शोषितों और वंचित तबकों के साथ संघर्ष के मोर्चे पर उनके साथ आवाज उठाने वाले ऐसे साहित्यकार कम ही हुए हैं। पद्मश्री और पद्म विभूषण सम्मान प्राप्त महाश्वेता जी प्रेमचंद की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समकालीन युवा साहित्यकारों से भी लगातार संवाद बनाए रखा और उनकी रचनाशीलता को धार देने में भूमिका निभाई। अपनी कृतियों में महाश्वेता देवी ने आधुनिक भारत के उस इतिहास को जीवंत किया है जिसकी तरफ कम साहित्यकारों का ध्यान गया। आदिवासी समाज के ऐतिहासिक संघर्षों की गाथा लिखने के लिए महाश्वेता देवी ने उनके बीच अपना काफी समय बिताया। शिवप्रकाश त्रिपाठी, बीएल यादव, अंशुमान सिंह, सुरेंद्र यादव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।