पुलिया की क्षतिग्रस्त रेलिग से हादसे की बढ़ी आशंका
सादात (गाजीपुर) क्षेत्र के मौधियां बाजार में देवकली पंप नहर की माइनर पुलिया की रेलिग वर्षों से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे लोगों के आवागमन में हमेशा खतरे का अंदेशा बना रहता है।
जासं, सादात (गाजीपुर) : क्षेत्र के मौधियां बाजार में देवकली पंप नहर की माइनर पुलिया की रेलिग वर्षों से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे लोगों के आवागमन में हमेशा खतरे का अंदेशा बना रहता है।
मौधियां बाजार से सैदपुर भितरी जाने वाले मार्ग पर माइनर हैं। सड़क से बिल्कुल सटे इसकी रेलिग वर्षों से क्षतिग्रस्त है। रात के अंधेरे में या कुहासे के चलते कई बार लोग गिर कर घायल भी हो चुके है। मौधियां बाजार वासियों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से इसे बनवाने के लिए कहा गया लेकिन आज तक नहीं बनाया गया। मौधियां बाजार के सागर, ईश्वर देव मिस्त्री, विरेंद्र राजभर, राजेश, महेंद्र राय, आनंद राम, अशोक राजभर आदि ने बताया कि यह पुलिया पिछले कई साल से टूटी है। आए दिन इसमें लोग गिरकर घायल होते रहते हैं। चूंकि इस स्थान पर काफी भीड़-भाड़ रहती है व यह बेहद ही सकरी पुलिया सड़क से सटी है। रात के अंधेरे में अक्सर लोग गिरकर घायल होते हैं।