Move to Jagran APP

फतेहपुर नाव दुर्घटना में शिकार हुआ जिले का कोरोना वारियर्स

जागरण संवाददाता कासिमाबाद (गाजीपुर) कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुहा निवासी व फतेहपुर जिले के किशनपुर थाने में तैनात सिपाही शशिकांत कुमार 26 अपने 2 साथियों के साथ शनिवार की शाम गश्त के दौरान यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। तीनो का शव रविवार की दोपहर गोताखोरो ने नदी से निकाला।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Apr 2020 05:41 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2020 05:41 PM (IST)
फतेहपुर नाव दुर्घटना में शिकार हुआ जिले का कोरोना वारियर्स

जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर) : कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुहा निवासी पुलिसकर्मी व कोरोना वारियर्स शशिकांत कुमार (26) फतेहपुर जिले में शनिवार की शाम हुई नाव दुर्घटना में शिकार हो गए। किशनपुर थाने में तैनात सिपाही शशिकांत अपने दो साथियों के साथ यमुना नदी में नाव से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हवा के तेज झोंके से नाव पलट गई। डूबने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रविवार की देर रात तक उनका शव गांव आने की उम्मीद है।

loksabha election banner

शशिकांत कुमार उर्फ मुनीब  2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में मेरिट लिस्ट के आधार पर भर्ती हुए थे। उनका विवाह मई 2019 में प्रियंका के साथ हुआ था जो फिलहाल पांच माह की गर्भवती है। शनिवार की शाम शशिकांत ने पत्नी से फोन पर बातचीत कर परिवार का हालचाल पूछा था। शशिकांत दो भाई व दो बहन में सबसे बड़े थे। उनके पिता बीरबल राम घर पर खेती गृहस्थी का काम करते हैं। शशिकांत के मौत के बाद मां पुष्पा सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान रमाकांत पांडेय ने बताया कि शशिकांत का शव देर रात गांव पहुंचने की उम्मीद है।

-

तेज हवा बनी काल

फतेहपुर जिले के किशनपुर थाने में तैनात दरोगा रामजीत सोनकर (52) सिपाही शशिकांत (26) व सिपाही निर्मल यादव लॉकडाउन में शाम करीब साढ़े चार बजे गश्त पर रवाना हुए थे। यमुना किनारे के लोहंगपुर घाट से नाविक रवि (27) को बुलाया गया। सभी लोग नाव से बांदा सीमा तक जाकर वापस लौट रहे थे। यमुना नदी में लखनपुर जोरावरपुर गांव के पास शाम करीब साढ़े छह बजे तेज हवा चलने से नाव पलट गई। सिपाही निर्मल करीब चार सौ मीटर तैरकर लोहंगपुर घाट पर पहुंचे और अचेत हो गये। हादसा देखकर आसपास मौजूद नाविक और ग्रामीण दूसरी नाव से नदी में तलाश शुरू की। किशनपुर थानाध्यक्ष आरके यादव ने नदी में जाल डालकर खोजबीन शुरू कराई। फतेहपुर डीएम संजीव सिंह व एसपी प्रशांत वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य जोरशोर से शुरू कराया। पूरी रात रात भर तलाशने का कार्य जारी रहा लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। रविवार को तीनों शवों को गोताखोरों ने यमुना नदी से बाहर निकाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.