Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी से मिलने के बाद उत्साहित हैं जनपद के कांग्रेसी

प्रियंका गांधी के कांग्रेस पार्टी में सक्रिय होने से जिले के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। 14 फरवरी को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रियंका गांधी से मिलकर आए जनपद के कांग्रेसी नेताओं में नई उर्जा का संचार हुआ है। प्रियंका गांधी ने आगामी माह गाजीपुर आने का वादा भी किया है। लखनऊ से लौटै कांग्रेसी जगह-जगह बैठककर अब कार्यकर्ताओं में जोश भरना शुरू कर दिए हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 06:42 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 06:42 PM (IST)
प्रियंका गांधी से मिलने के बाद उत्साहित हैं जनपद के कांग्रेसी
प्रियंका गांधी से मिलने के बाद उत्साहित हैं जनपद के कांग्रेसी

जासं, गाजीपुर : प्रियंका गांधी के कांग्रेस पार्टी में सक्रिय होने से जिले के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। 14 फरवरी को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रियंका गांधी से मिलकर आए जनपद के कांग्रेसी नेताओं में नई उर्जा का संचार हुआ है। प्रियंका गांधी ने आगामी माह गाजीपुर आने का वादा भी किया है। लखनऊ से लौटै कांग्रेसी जगह-जगह बैठक कर अब कार्यकर्ताओं में जोश भरना शुरू कर दिए हैं।

loksabha election banner

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी जोन की जिम्मेदारी सौंपी है। इरादा साफ है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पुराने दिन फिर से पाना चाहती है। पार्टी में आते ही प्रियंका गांधी सक्रिय हो गई हैं। लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में वह जनपदवार पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनमें जोश भर रही हैं। चुनाव लड़ने की प्ला¨नग पर चर्चा की और बूथ स्तर से कमेटी को मजबूत बनाने के लिए मंत्र दिया। उनसे मिलने वालों में जिलाध्यक्ष मारकंडेय ¨सह, पंकज दुबे, आशुतोष गुप्ता, राघवेंद्र पाठक, शफीक अहमद, युवा नेता रामभद्र पाठक, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार, बसंत पांडेय समेत दर्जन कांग्रसी नेता शामिल थे। राघवेंद्र कुमार ने कहा कि प्रियंका गांधी के चेहरे पर इंदिरा गांधी की तरह तेज है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.