सिविल बार के समर्थन में आए कलेक्ट्रेट बार के अधिवक्ता
जागरण संवाददाता, गाजीपुर: जिलाजज के कथित अपमान जनक व्यवहार से आक्रोशित अधिवक्ता आर-पार के
जागरण संवाददाता, गाजीपुर: जिलाजज के कथित अपमान जनक व्यवहार से आक्रोशित अधिवक्ता आर-पार के मूड में आ गए हैं। सिविल बार को अब कलेक्ट्रेट बार के वकीलों का भी समर्थन प्राप्त हो गया है। बुधवार को सिविल बार संघ के प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया। इसमें अधिवक्ताओं ने हुंकार भरी कि जबतक जिला जज का स्थानांतरण नहीं हो जाता है तबतक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उधर, इस मामूली बात से उपजे विवाद में वादकारी पिस रहे हैं।
पिछले 17 सितम्बर को संयुक्त शोकसभा में कुछ देर होने पर जिला जज शोकसभा कर वापस चले गए। कुछ देर बाद अधिवक्ता वहां पहुंचे। वह शोकसभा में जिला जज को बुलाने गए, लेकिन वह आए नहीं। अधिवक्ता इसे अपना अपमान समझते हुए आक्रोशित हो गए। ऐसे में उसके अगले दिन से ही अधिवक्ता कार्य बहिष्कार पर हैं। सिविल बार संघ के अधिवक्ताओं की लड़ाई अब बढ़ती जा रही है। बुधवार को कलेक्ट्रेट बार संघ के अधिवक्ता भी में इसमें शामिल हो गए। सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि अब कोई समझौते की बात नहीं होगी। सभा में कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष अजय पाठक एवं महासचिव बंशीधर ¨सह कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता बार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पांडेय व संचालन महासचिव अजय वीर ¨सह यादव ने किया।