कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का मतदान आज,
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में आज सुबह दस से 330 बजे तक कलेक्ट्रेट बार परिसर में मतदान होगा। इसके पश्चात मतों की गणना कर विजयी उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में आज सुबह दस से 3:30 बजे तक कलेक्ट्रेट बार परिसर में मतदान होगा। इसके पश्चात मतों की गणना कर विजयी उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। महासचिव पद के लिए धर्मचंद्र सिंह यादव और विनोद कुमार चतुर्वेदी में आमने-सामने की लड़ाई हैं। वहीं अध्यक्ष पद के लिए दशरथ सिंह यादव समेत 21 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। मतदान की सभी तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गईं।
चुनाव में कुल 22 पदों के लिए 24 उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया था। अध्यक्ष पद के लिए शंकर यादव ने भी पर्चा भरा था, लेकिन उन्होंने नाम वापस ले लिया। अब सिर्फ दशरथ सिंह यादव ही हैं। महासचिव पद के लिए कुल 201 सदस्य अपने-अपने मत का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष के साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अमर सिंह, उपाध्यक्ष (दस वर्ष से ऊपर) के दो पद के लिए मुहम्मद वसीम सिद्दीकी, धनंजय पांडेय, उपाध्यक्ष (दस वर्ष से ऊपर) के लिए उमाशंकर यादव, कोषाध्यक्ष के लिए लवकुमार राय, सहसचिव प्रकाशन ऋषिदेव पांडेय, प्रशासन करूणानिधि चक्रवर्ती, पुस्तकालय के लिए संतोष कुमार मौर्य, वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पद के लिए सुशील दुबे, विरेंद्र राम, शशिकांत यादव, आदित्य नारायण सिंह, विरेंद्र चौबे, राजेंद्र सिंह यादव, कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पद के लिए मनीष कुमार पांडेय, गोपाल सिंह कुशवाहा, दीपक कुमार, गोविद राम, रमेश सिंह यादव, मुंद्रिका सिंह यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी श्यामनारायण कुशवाहा ने बताया कि सदस्यों को बार कौंसिल द्वारा जारी सीओपी नंबर युक्त परिचय पत्र लाना आवश्यक होगा। सभी को कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है।