सिविल बार चुनाव: सूची का अंतिम प्रकाशन, नामांकन 12 से
सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के मतदाता सूची में आपत्ति के बाद सोमवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया, जिसमें कुल 929 सदस्य है। इसके प्रकाशित होते ही नामांकन व चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मी तेज हो गई है।
जासं, गाजीपुर : सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के मतदाता सूची में आपत्ति के बाद सोमवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इसमें कुल 929 सदस्य हैं। इसके प्रकाशित होते ही नामांकन व चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मी तेज हो गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता अर¨वद कुमार ¨सह उर्फ ¨सहासन ¨सह ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 12 व 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चलेगा। नामाकंन- पत्रों की जांच 14 दिसंबर सुबह 11 बजे तक 3 बजे तक व वापसी 15 दिसंबर को होगी। साथ वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन शाम तीन बजे के बाद कर दिया जाएगा। मतदान 20 दिसंबर को 10 बजे से शाम चार बजे तक सिविल बार सभागार में होगा। इसके बाद मतगणना व परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। बताया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। इधर, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशियों को खड़ा करने व जीत दिलाने के लिए अधिवक्ताओं चर्चा शुरू कर दी हैं। यहीं नहीं चाय-पान की दुकानों पर चर्चाओं का दौर चल रहा है। हर कोई अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए लग गए हैं।