विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर कोतवाली के सामने युवक की हत्या में लापरवाही पर शहर कोतवाल निलंबित, दिनेश पाठक नए कोतवाल

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 01:43 PM (IST)

गाजीपुर में युवक कौशिन उर्फ तौसीन की गोली मारकर हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर शहर कोतवाल प्रमोद कुमार ...और पढ़ें

गाजीपुर में युवक की हत्या मामले में लापरवाही पर शहर कोतवाल निलंबित।

गाजीपुर में युवक की हत्या मामले में लापरवाही पर शहर कोतवाल निलंबित।

HighLights

  1. युवक कौशिन उर्फ तौसीन की गोली मारकर हत्या हुई।

  2. लापरवाही के आरोप में शहर कोतवाल निलंबित किए गए।

  3. दिनेश कुमार पाठक को गाजीपुर का नया कोतवाल बनाया।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। शहर कोतवाली के सामने युवक कौशिन उर्फ तौसीन की गोली मारकर हत्या के मामले में लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक विनय सिंह ने शहर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया है। पिछले दिनों घटना के बाद पहुंचे डीआइजी वाराणसी वैभव कृष्ण ने कई घंटे तक पुलिसकर्मियों से पूछताछ के बाद कार्रवाई के संकेत दिए थे। उधर,पुलिस लाइन में तैनात दिनेश कुमार पाठक को नया कोतवाल बनाया गया है।

शहर कोतवाल के निलंबन के पीछे दस नवंबर की शाम को कोतवाली के सामने दुकान पर समोसा खा रहे कौशिन की दो गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप लगा कि कार से पहुंचे शुभम चौबे निवासी निजायी मोहल्ला ने ताबड़तोड़ गोली दागकर हत्या कर दी है। दरअसल इस मामले में दीपावली के दिन आठ नवंबर की रात दस बजे दोनों पक्षों में जानलेवा विवाद हुआ था।

आरोप था कि शुभम चौबे पर स्कार्पियो सवार चार युवकों ने बम फेंका था, जिससे उसे चोट आई थी। समीप में खड़ी थार गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। गुस्साए शुभम ने आदित्य चौधरी की पिटाई के साथ ही उसकी बुलेट क्षतिग्रस्त कर दी थी। इस घटना में शुभम चौबे ने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया था, जबकि बाकी लोगों को छोड़ दिया था।

तौसीन की हत्या के बाद पुलिस ने आदित्य की तहरीर पर शुभम चौबे, उसकी मां, बहन व फुफेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कहा जा रहा है कि अगर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया होता तो शायद कौसिन की जान नहीं जाती।

दूसरे हल्के के एक चौकी प्रभारी की मिलीभगत के कारण ही हमले में दोनों पक्षों को जेल नहीं भेजा गया, बल्कि लेनदेन करके मामला निपटा दिया गया। इस कारण मनोबल को बढ़ावा मिला और हत्याकांड कर दिया। सीओ सिटी अनिल कुमार ने बताया कि थाने के सामने हत्या के मामले में लापरवाही सामने आने पर कोतवाल के निलंबन की कार्रवाई हुई है।


24 घंटे के अंदर हुई थी दो हत्याएं
दीवाली के दिन 24 घंटे के भीतर दो हत्याकांड ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया था। मोहांव गांव के पासीपुरा निवासी अजय पासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि दूसरा युवक सुरेंद्र कुमार घायल हो गया था। आरोपित बकराबाद के ग्राम पंचायत प्रशासक संजय बिंद नाटकीय घटनाक्रम में कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया था। हालांकि असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस पर हमले पर जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।