बच्चों के विवाद में मारपीट, चार घायल
जासं, जंगीपुर (गाजीपुर): थाना क्षेत्र के देवकठिया गांव में मंगलवार को बच्चों में हुई कहासून
जासं, जंगीपुर (गाजीपुर): थाना क्षेत्र के देवकठिया गांव में मंगलवार को बच्चों में हुई कहासूनी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज जिला अस्पताल भेजने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी।
ग्रामीणों के मुताबिक विक्रमा यादव का सात वर्षिय पुत्र विद्यालय पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान रामशरण की पुत्री की लड़की से कहासुनी हो गई। कहासूनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में रामशरण यादव, महेंद्र यादव, बुद्धिया देव व विक्रमा यादव घायल हो गए। सभी को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में एक पक्ष की ओर से तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।