बढ़ते प्रदूषण के प्रति बच्चों ने किया जागरूक
राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर गुरुवार को नगर स्थित.
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 07:39 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 07:39 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सादात (गाजीपुर) : राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर गुरुवार को नगर स्थित समतापीजी व समता इंटर कालेज के एनसीसी कैडेटों ने रैली निकाल कर लोगों को बढ़ते हुए प्रदूषण के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य अजय शुक्ल व प्रधानाचार्य राजेश सिंह यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कालेज परिसर से शुरु होकर रेलवे स्टेशन रोड व मुख्य बाजार होकर पुन: विद्यालय में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान 89 यूपी एनसीसी बटालियन के कैडेट्स ने हाथों मे तख्तियां लेकर व विभिन्न नारे लगाते हुए लोगों को बढ़ते हुए प्रदूषण के प्रति सचेत किया। लेफ्टिनेंट अशोक कुशवाहा, सर्वेश यादव, संतोष यादव, अशोक यादव आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें