Move to Jagran APP

चंद्रयान-टू : संपर्क टूटा, हौसला नहीं

गाजीपुर मिशन चंद्रयान-2 भले ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिग नहीं कर पाया लेकिन इतने बड़े प्रोजेक्ट ने साबित कर दिया कि भारत अंतरिक्ष की दौड़ में दुनिया से होड़ लेने के काबिल बन चुका है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 07:27 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 06:22 AM (IST)
चंद्रयान-टू : संपर्क टूटा, हौसला नहीं
चंद्रयान-टू : संपर्क टूटा, हौसला नहीं

जासं, गाजीपुर : मिशन चंद्रयान-2 भले ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिग नहीं कर पाया लेकिन इतने बड़े प्रोजेक्ट ने साबित कर दिया कि भारत अंतरिक्ष की दौड़ में दुनिया से होड़ लेने के काबिल बन चुका है। पूरा देश इसरो और भारतीय वैज्ञानिकों को सलाम कर रहा है। जनपदवासी पूरी रात टीवी व इंटरनेट से चिपके रहे और मिशन चंद्रयान पर पल-पल नजर गड़ाए हुए थे। इसरो ने जैसे ही एलान किया कि विक्रम लैंडर से उनका संपर्क टूट गया है, लोगों के दिल से आह निकल गई। लोग स्तब्ध रह गए। शनिवार को पूरे दिन इसको लेकर लोगों में चर्चा होती रही। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते रहे। इस असफलता के बाद भी लोगों ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। लोगों ने कहा कोशिश करने वालों की भी हार नहीं होती। अगली बार हम जरुर सफल होंगे। अब दुनिया को भारत ने भी यह दिखा दिया है कि वह किसी से कम नहीं है।

loksabha election banner

-----------

प्रतिक्रिया..

फोटो : 24 सी।

- मिशन चंद्रयान में शामिल हमारे वैज्ञानिकों ने बहुत बड़ा काम किया है। अंत समय में भले ही यह सफल नहीं हो पाया फिर भी देश के खाते में एक बेहतरीन उपलब्धि दर्ज हो गई है। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। दूसरी बार यह मिशन जरुर सफल होगा। - डा. मारकंडेय सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।

-----------

फोटो : 25 सी।

- हमारा चंद्रयान चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया था। इसे असफल नहीं कहा जा सकता। थोड़ी-बहुत टेक्निकल समस्या की वजह से ऐसा हुआ लेकिन यह देशवासियों के लिए बहुत बड़ी बात है। हमारे वैज्ञानिकों ने दुनिया को यह बता दिया कि वह किसी से कम नहीं है। उन पर देशवासियों को गर्व है। - भानु प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष-भाजपा।

-------------

फोटो : 26 सी।

- चांद पर पहुंचना सभी देशों का सपना है लेकिन अभी तक बहुत कम देश ही यहां तक पहुंच पाए हैं। मिशन चंद्रयान हमारे देश की गरिमा बढ़ाने वाला है। अंतिम समय में भल ही थोड़ी चूक हो गई लेकिन विश्वपटल पर भारत अपनी अंतरिक्ष क्षमता साबित करने में सफल हुआ है। - कमलेश गौतम, जिलाध्यक्ष- बसपा।

--------------

फोटो : 27 सी।

- हमारा चंद्रयान चांद की कक्षा में स्थापित नहीं हो सका, इससे मन मसोस कर रह गया। इसके बाद भी हमें इस बात का गर्व है कि हमारा देश भी विश्व के उन शीर्ष देशों की कतार में खड़ा हो गया जिन्होंने चांद पर जाने की कोशिश की है। इसके लिए हमारे वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई। उनका अगला मिशन जरुर सफल होगा। - राधेमोहन सिंह, पूर्व सपा सांसद।

--------------

फोटो : 28 सी।

- मिशन चंद्रयान-2 एक सपना था जो हकीकत में बदलने से बस थोड़ा सा दूर रह गया। चंद्रयान का एक हिस्सा अभी भी चांद का चक्कर लगा रहा है। यह हमारी अंतरिक्ष में एक बड़ी सफलता है। हमारे वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया है जो कभी सपना हुआ करता था। इसके लिए उन्हें पूरा देश बधाई दे रहा है। - विशाल सिंह चंचल, भाजपा एमएलसी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.