चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन का सपा पर असर नहीं, उल्टे होगा फायदा : शिवपाल यादव
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा कि चंद्रशेखर और ओवैसी के गठबंधन से सपा पर कोई नकारात्मक ...और पढ़ें

चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन से सपा को होगा फायदा: शिवपाल यादव का बयान।
HighLights
शिवपाल यादव ने चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन पर बयान दिया।
गठबंधन से समाजवादी पार्टी को फायदा होने का दावा।
भगवान राम और कृष्ण पर किसी का एकाधिकार नहीं।
जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा कि सांसद चंद्रशेखर और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन का सपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इससे उल्टे सपा को फायदा ही होगा। वह कासिमाबाद के मंगलम लान में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण सबके हैं। वे केवल भाजपा के नहीं हैं। किसी भी राजनीतिक दल को भगवान के नाम पर अपना एकाधिकार नहीं जताना चाहिए। शिवपाल यादव ने गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर सपा के रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि इससे पार्टी की स्थिति पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।