विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में चार दिन बूथों पर मिलेगा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का मौका

By Manoj Kumar Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 20 Nov 2026 06:38 PM (IST)

गाजीपुर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधारने और हटाने के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा। नागरिक बूथों पर बीएलओ की मदद से फॉर्म 6, 7, 8 भरकर अपना नाम जांच और अपडेट कर सकेंगे, साथ ही ऑनलाइन आवेदन भी उपलब्ध है।

- 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भरें फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और संशोधन को फार्म-8 का करें उपयोग

- 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भरें फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और संशोधन को फार्म-8 का करें उपयोग

HighLights

  1. मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधारने, हटाने का विशेष अभियान।

  2. गाजीपुर के सभी बूथों पर 21, 22, 28, 29 नवंबर को सुविधा।

  3. बीएलओ और हेल्प डेस्क फॉर्म भरने में करेंगे मदद।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, गलत प्रविष्टियों में सुधार और अपात्र नाम हटवाने के लिए मतदाताओं को अब बूथ पर ही सुविधा मिलेगी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 21, 22, 28 और 29 नवंबर को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता सूची और पर्याप्त संख्या में फार्म लेकर मौजूद रहेंगे। मतदाताओं की मदद के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान ने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। नागरिक अपने बूथ पर पहुंचकर 17 नवंबर को प्रकाशित आलेख्य सूची में अपना नाम जांच सकते हैं। जिनकी उम्र एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है या हो चुकी है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ फार्म-6 जमा कर सकते हैं।

मतदाता सूची में पता बदलवाने, नाम-पते की त्रुटि सुधारने और ईपीआइसी कार्ड बदलवाने के लिए फार्म-8 भरना होगा। वहीं मृतक, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं का नाम हटवाने के लिए फार्म-7 जमा किया जा सकता है। एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी अग्रिम रूप से फार्म-6 भर सकते हैं। आवेदन बीएलओ या पदाभिहित अधिकारी को देने के साथ एप और पोर्टल पर आनलाइन भी किए जा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।