ज्योतिरादित्य सिधिया के भाजपा में आने पर जश्न
खानपुर (गाजीपुर) क्षेत्र के बहुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ज्योतिरादित्य सिधिया के भाजपा में आने पर जश्न मनाया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय ने लोगों को मिष्ठान वितरित करते हुए कहा कि जनसंघ समर्थित परिवार से भटके ज्योतिरादित्य उपयुक्त समय पर भाजपा में आए हैं।
जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के बहुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ज्योतिरादित्य सिधिया के भाजपा में आने पर जश्न मनाया गया। भाजपा के प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय ने लोगों को मिष्ठान वितरित करते हुए कहा कि जनसंघ समर्थित परिवार से भटके ज्योतिरादित्य उपयुक्त समय पर भाजपा में आए हैं। भाजपा की संस्थापक सदस्य राजमाता सिधिया के पौत्र ने अपने दादी और दोनों बुआ के साथ भाजपा परिवार में शामिल होकर आज पूरे सिधिया परिवार का विलय भाजपा में करा दिया है। मध्यप्रदेश सहित मध्य और उत्तर भारत में सिधिया के आने से भाजपा को सर्वांगीण फायदा मिलेगा। सिधिया युवा जोश के साथ जनलोक प्रिय नायक भी हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गांधी परिवार के बाहर सभी बड़े छोटे नेताओं का अपमान करती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देशभर के भाजपाइयों को होली का शानदार उपहार दिया है। भाजपाइयों ने अबीर गुलाल उड़ाकर गले लगकर एक दूसरे को बधाई दी। संतोष जायसवाल, पिटू सिंह, रामधनी त्रिपाठी, हरेंद्र पाल, जितेंद्र सिंह, लालबहादुर यादव, मिथिलेश दीक्षित, सूर्यनाथ यादव आदि थे।