विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में पुल‍िस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 03 Nov 2026 12:10 PM (IST)

गाजीपुर के नंदगंज में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गोतस्कर ओसियर बिंद को गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें

गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोतस्कर ओसियर बिंद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोतस्कर ओसियर बिंद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

HighLights

  1. गाजीपुर में 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार।

  2. पुलिस मुठभेड़ में ओसियर बिंद के पैर में गोली लगी।

  3. अवैध तमंचा और कारतूस बरामद, कई मुकदमे दर्ज।

जासं, नंदगंज (गाजीपुर)। धामपुर धरवा मोड़ के पास पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गोतस्कर ओसियर बिंद को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के लखईपुर अवंती गांव निवासी ओसियर बिंद (35) शादियाबाद थाने में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

अभियुक्त के खिलाफ गाजीपुर और चंदौली के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और बीएनएस के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में नंदगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र और उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।