विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में छात्रवृत्ति के नाम पर वसूली में डीएम के आदेश पर पीजी कालेज प्रशासन और दुकानदार पर मुकदमा

By Suryakant TripathiEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 13 Nov 2026 07:22 PM (IST)

गाजीपुर के पीजी कॉलेज में छात्रवृत्ति के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और फॉर्म अग्रसारित करने के नाम पर अवैध वसूली की जा ...और पढ़ें

गाजीपुर में छात्रवृत्ति वसूली मामले में पीजी कॉलेज प्रशासन और दुकानदार पर मुकदमा दर्ज।

गाजीपुर में छात्रवृत्ति वसूली मामले में पीजी कॉलेज प्रशासन और दुकानदार पर मुकदमा दर्ज।

HighLights

  1. छात्रवृत्ति बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और फॉर्म अग्रसारित करने में अवैध वसूली।

  2. जिलाधिकारी के आदेश पर पीजी कॉलेज प्रशासन और दुकानदार पर मुकदमा।

  3. छात्रों से 20 से 100 रुपये तक की अवैध वसूली की शिकायत।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। शहर स्थित पीजी कालेज में बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण से लेकर छात्रवृत्ति फार्म अग्रसारित करने तक के नाम पर 20 से 100 रुपये तक वसूले जा रहे थे। शिकायत जिलाधिकारी तक पहुंचने के बाद अब इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कालेज) गाजीपुर प्रशासन और गोरा बाजार स्थित मां दुर्गा पीजी कालेज नामक निजी दुकान के मालिक व दुकानदार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

पीजी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उपाध्याय और अन्य छात्रों ने छह नवंबर को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अवैध वसूली का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा गया था कि महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों से छात्रवृत्ति के बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के नाम पर बिना रसीद 70 से 100 रुपये तक लिए जा रहे हैं।

गुरुवार को टेरी पीजी कालेज के सभागार में आयोजित बैठक में भी छात्रों ने जिलाधिकारी के सामने यह मामला उठाया। उन्होंने बताया कि गोरा बाजार स्थित मां दुर्गा पीजी कालेज नामक निजी दुकान पर भी बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण और फार्म अग्रसारित करने के नाम पर प्रति छात्र 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आदेश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने संयुक्त रूप से शहर कोतवाली में तहरीर दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।