Move to Jagran APP

देश बचाओ महारैली को सफल बनाने का आह्वान

गाजीपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की स्टेशन रोड पर सोमवार को हुई बैठक में 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित भारत बचाओ महारैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 06:19 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 06:08 AM (IST)
देश बचाओ महारैली को सफल बनाने का आह्वान
देश बचाओ महारैली को सफल बनाने का आह्वान

जासं, गाजीपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की स्टेशन रोड पर सोमवार को हुई बैठक में 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित भारत बचाओ महारैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ने कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाही कर रही है। आम गरीब जनता के आवाज की अनदेखी कर पूंजीपतियों को बढ़ा रही है। देश को बचाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। 14 दिसंबर को दिल्ली में भारत बचाओ महारैली आयोजित है। रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। प्रदेश सचिव शाहनवाज आलम ने कहा कि रैली में प्रत्येक विधानसभा से कम से कम 200 कार्यकर्ता जरूर पहुंचे। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि 13 दिसंबर को कार्यकर्ता सुहेलदेव एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बैठक के अंतिम क्षण में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रशेखर आजाद के पुत्र विनोद राम आजाद एवं भाजपा छोड़कर संतोष कुमार राय दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। इसके पूर्व राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सचिव बिरनो ब्लाक के दुधवापर गांव निवासी शहीद विनोद राजभर के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रीय सचिव ने उनका स्वागत कांग्रेस का गमछा देकर किया। अमिताभ अनिल दुबे, डा. मारकंडेय सिंह, संटू जैदी, पंकज दुबे, हबीबुल हसन, नईक खान, राजेश गुप्ता, जयराम सिंह, देवनारायण सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, रामनगीना पांडेय आदि थे। संचालन रविकांत राय ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.