दो से 31 तक भाजपा कार्यकर्ता निकालेंगे पदयात्रा
गाजीपुर महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में जखनियां जमानियां व सैदपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर पदयात्रा की रुप रेखा तैयारी की।
जासं, गाजीपुर : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली जाएगी। जखनियां : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा दो अक्टूबर को स्थानीय विधानसभा क्षेत्र से पूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के नेतृत्व में पांचों विधानसभा में रैली चलाई जाएगी। प्रमोद वर्मा ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। यह रैली क्षेत्र के भुड़कुड़ा, बुढानपुर, सिखड़ी, देवा, दुल्लहपुर, शादियाबाद आदि गावों में पहुंचेगी।
जमानियां : तहसील मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर दो अक्टूबर से निकलने वाली यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने बताया कि आगामी दो अक्टूबर गांधी से 31 अक्टूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती तक संकल्प यात्रा स्थानीय विधानसभा में निकाली जाएगी। आगामी 13 से 15 अक्टूबर तक तीन दिवसीय यात्रा देवल स्थित बाबा कीनाराम मठ से पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के नेतृत्व में निकलेगी। 15 अक्टूबर को तहसील मुख्यालय पहुंचकर यात्रा का समापन होगा। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को ग्रामीणों के बीच साझा किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह, विधानसभा संयोजक रमाशंकर उपाध्याय, सुनील सिंह, विष्णु सिंह, विकास चौबे, भक्ति कुशवाहा, नारायण दास आदि रहे।
सैदपुर : कस्बा स्थित गेस्ट हाउस में हुई बैठक कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो अक्टूबर से शुरू हो रही पदयात्रा के बारे में चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। सुनील सिंह, जितेंद्र नाथ पांडेय, सुमन कमलापुरी, अविनाश चंद्र बरनवाल, नवीन अग्रवाल आदि थे।