Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी मंडलों में चलाया स्वच्छता अभियान

जागरण संवाददाता गाजीपुर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा सप्ताह के पांचवें दिन शुक्रवार

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 04:40 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 04:40 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी मंडलों में चलाया स्वच्छता अभियान

जागरण संवाददाता, गाजीपुर: भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा सप्ताह के पांचवें दिन शुक्रवार को जिले के प्रत्येक मंडलों में ग्राम स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। आसपास साफ-सुथरा रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान कई जगहों पर छायादार पौधे लगाए गए। मनिहारी, जंगीपुर, बिरनो, बिहरा समेत अन्य जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया। बरहट दुर्गा मंदिर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने स्वयं सफाई की। ओमकार सिंह, जगदीश सिंह, विनीत सिंह, झुरी सिंह, सुरेंद्र कुमार दुबे, रमेश कुमार सिंह, रामकुमार वर्मा आदि थे। इसी क्रम में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। प्राचार्य सविता भारद्वाज ने पीपल का पौधा लगाया। आइडी मेमोरियल ग्रुप आफ कालेज के कैंपस में पीपल का पौधा लगाया गया। प्रबंधक निदेशक आनंद कुमार सिंह ने इस पौधा का महत्व बताया। प्रबंधक निदेशक सरिता सिंह, आदित्य सिंह, सुशील पांडे, देवेंद्र, संजय राय, अजितेश सिंह आदि थे। देवकली : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली में सफाई अभियान की शुरुआत चंदौली क्षेत्र के पूर्व विधायक शिवपूजन राम ने की। पूर्व विधायक शिवपूजन राम, दिलीप गुप्ता, प्रवीण त्रिपाठी, गुरुप्रसाद गुप्ता, धीरेंद्र, नरेंद्र आदि थे। करंडा: सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाजपा की ओर से सइतापट्टी स्थित नागा बाबा धाम पर स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर परिसर व तालाब के किनारे गंदगी को साफ किया गया। पवन पांडेय, नीतीश दुबे, शशिकांत गिरी, राणा सिंह आदि थे। सैदपुर : हसनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी ओंकारनाथ मिश्र ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का स्वच्छता पर विशेष ध्यान है। इस मिशन को पूरा करने में सभी लोग सरकार का साथ दें। मंडल अध्यक्ष डा. अश्वनी कुमार पांडेय, सुधीर पाटिल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाठक, किसान मोर्चा के बृजेश कुशवाहा, अनिल सिंह आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.