भाजपा ने किया प्रदर्शन, माफी मांगे राहुल
राफेल सौदे के मामले में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से जुड़ी समीक्षा याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद शनिवार को सरजू पांडेय पार्क में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं विरोध प्रदर्शन किया
जासं, गाजीपुर : राफेल सौदे के मामले में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से जुड़ी समीक्षा याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद शनिवार को सरजू पांडेय पार्क में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व देश के प्रधानमंत्री और देश की सुरक्षा पर बेबुनियाद आरोप लगाते कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने गैर जिम्मेदार और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। जिससे भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गलत करार दिया है। राहुल गांधी अपने चौकीदार चोर हैं वाले बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि छह वर्षों से मोदी सरकार पर विषय विहीन कांग्रेस ने बेबुनियाद और अनर्गल आरोप लगाना शुरू कर दिया। इन आरोपों को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर उनके मुंह पर करारा तमाचा जड़ने का काम किया है। विधायक अलका राय ने कहा कि जिस पार्टी के सरकार में सिर्फ घोटाले ही हुए हों उसके नेता द्वारा लगाया गया आरोप हास्यास्पद है। इसे न्यायालय ने भी सिद्ध कर दिया है। कमलेश प्रकाश सिंह ने कहा कि देश की आजादी के बाद महात्मा गांधी जी ने कांग्रेस को भंग करने की बात कही थी। राहुल गांधी ने आज सिद्ध कर दिया कि अब वह समय आ गया है। नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विजय शंकर राय, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, राजेश भारद्वाज, हरेंद्र यादव, मुराहू राजभर आदि ने संबोधित किया। रमाशंकर उपाध्याय, भाजयुमो अध्यक्ष सुमित तिवारी, अनिल पांडेय, चतुर्भुज चौबे शैलेश राम, दीपक सिंह, रासबिहारी राय, शीला सोनकर, काíतक गुप्ता आदि रहे। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राम ने किया।