Move to Jagran APP

भाजपा से बढ़ गई है देश की आशा व अपेक्षा : मनोज सिन्हा

जासं गाजीपुर देश में सुशासन का राज्य स्थापित करने का श्रेय पंडित अटल बिहारी बाजपेयी को है। भाजपा के मूल विचारों में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी की ओर से संत लखनदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय मरदह में आयोजित दो दिवसीय जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन रविवार को मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहीं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 09:39 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 06:22 AM (IST)
भाजपा से बढ़ गई है देश की आशा व अपेक्षा : मनोज सिन्हा
भाजपा से बढ़ गई है देश की आशा व अपेक्षा : मनोज सिन्हा

जासं, गाजीपुर : देश में सुशासन का राज्य स्थापित करने का श्रेय पंडित अटल बिहारी बाजपेयी को है। भाजपा के मूल विचारों में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी की ओर से संत लखनदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय मरदह में आयोजित दो दिवसीय जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन रविवार को मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहीं। उन्होंने कहा कि देश की आशा और अपेक्षा भाजपा से बढ़ गई है। देश में कश्मीर मुद्दे रहे हों या रियासतों का सवाल भाजपा का पक्ष साफ व स्पष्ट रहा है। सदस्यता की चर्चा करते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि सभी लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। प्रशिक्षण वर्ग के चतुर्थ सत्र हमारी कार्य पद्धति पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी अन्य राजनैतिक दलों से अलग है। पंचम सत्र वैचारिक अधिष्ठान पर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष मोहितेष नारायण ने कहा कि पंचनिष्ठा हमारे संगठन की मजबूत नींव है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, प्रभुनाथ चौहान, रामनरेश कुशवाहा, डा. व्यास मुनी राय, रघुवंश सिंह, श्यामराज तिवारी, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, सुदर्शन कन्नौजिया, शशिकांत शर्मा आदि थे। अध्यक्षता जितेंद्र नाथ पांडेय व संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.