किसानों की आय बढ़ाने में जुटी है सरकार
जासं, सैदपुर (गाजीपुर) : नगर स्थित मैरेज हाल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को
जासं, सैदपुर (गाजीपुर) : नगर स्थित मैरेज हाल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल ¨सह चंचल ने किसानों की समस्याएं सुनी और निराकरण का भरोसा दिया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान हित में प्रयासरत है। पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों से किए वादे पूरे कर साबित कर दिया कि उनकी कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है। सरकार किसानों को साधन संपन्न बनाने के लिए नित्य नई योजनाएं ला रही है।
उन्होंने कहा कि खाद, बिजली, पानी की समस्या को दूर कर सरकार किसानों की आय दोगुना करने में जुटी है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। भ्रष्ट अधिकारियों की जांच चल रही है। कहा कि महीने में दो बार मैं सैदपुर के लोगों व अधिकारियों के साथ बैठकर जन समस्याओं का निस्तारण करवाऊंगा। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश ¨सह ने कहा कि किसानों को फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है। खेती संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। किसान डा. पीएन ¨सह ने अधिकारियों की मनमानी की शिकायत की तो धीरज ¨सह ने नहर में पानी उपलब्ध न होने की बात कही। एमएलसी ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। इसी क्रम में ओम विश्वनाथ स्वर्णमासुख महाविद्यालय दुल्लहपुर में आयोजित सम्मेलन में भाजपा नेता प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार नीतिबद्ध होकर किसानों के हितों में कार्य कर रही है। कृषि लागत का श्रम सहित ढाई गुना लाभ किसान को कैसे मिले इसकी योजना बनाई गयी है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप ¨सह ने आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार किसानों व गरीबों को पांच लाख तक की मुफ्त चिकित्सा व्यवस्था को लागू करने जा रही है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामहित राम ने कहा कि किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण में भाजपा सदैव अग्रणी रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष देवब्रत चौबे, एमएलसी प्रतिनिधि पप्पू ¨सह, रघुवंश ¨सह, दयाशंकर पांडेय, प्रवीण तिवारी, नरेंद्र पाठक, अमित यादव, मुराहु राजभर, भाजयुमो अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, दुर्गविजय शर्मा, सरोज मिश्रा, रुद्रप्रताप ¨सह, ओंकार ¨सह, गुलाब चौहान, अशोक पांडेय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ओमपकाश पाठक व संचालन राधेश्याम मोदनवाल ने किया।