कीर्तिमान बनाएगी कमल संदेश बाइक रैली
जासं, गाजीपुर : जिला कार्यालय टैक्सी स्टैंड पर पत्रकार वार्ता में शनिवार को भाजयुमो विधी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजय राय ने कहा कि आगामी दो मार्च को कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी। यह अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी जो विश्व में कीर्तिमान स्थापित करेगी।
जासं, गाजीपुर : भाजपा के जिला कार्यालय टैक्सी स्टैंड पर पत्रकार वार्ता में शनिवार को भाजयुमो विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजय राय ने कहा कि आगामी दो मार्च को कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी। यह अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी जो कीर्तिमान स्थापित करेगी। कहा कि युवा मोर्चा ने 10 लाख वालेंटियर व 8500 कैंपस एंबेस्डर बनाने का लक्ष्य लिया है। आगामी चुनाव को लेकर युवा मोर्चा गंभीर है। इसके लिए कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार हैं। इसके पूर्व नगर में युवा मोर्चा की ओर से 'नमो अगेन' अभियान का शुभारंभ किया गया। विजय लक्ष्य 2019 के तहत लोगों को पार्टी की नीतियों बताई गईं। साथ ही घरों पर 'नमो अगेन' के स्टीकर लगाए गए। रविवार को यह कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र स्तर पर चलाया जाएगा।