Move to Jagran APP

अयोध्या में राममंदिर का भूमिपूजन, लहुरीकाशी में मनी दीवाली

जागरण संवाददाता गाजीपुर अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को प्र

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 11:42 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 07:06 AM (IST)
अयोध्या में राममंदिर का भूमिपूजन, लहुरीकाशी में मनी दीवाली
अयोध्या में राममंदिर का भूमिपूजन, लहुरीकाशी में मनी दीवाली

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमिपूजन होते ही रामभक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। मंदिरों में भगवान श्रीराम की आरती की गई और जय श्रीराम के नारे लगाए गए। जगह-जगह अखंड सुंदर कांड पाठ, मानस पाठ का आयोजन किया गया था। पूर्व संध्या पर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दीपोत्सव आयोजित हुआ। शिलान्यास का कार्य पूर्ण होते ही युवकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। शाम होते ही मंदिर से लेकर गांव-मोहल्ले दीपक व इलेक्ट्रिक लाइटों से जगमगा गये, जैसे लहुरीकाशी में फिर से दीवाली मनाई जा रही हो।

loksabha election banner

भारतीय संस्कृति के अनमोल विरासत रामजन्म भूमि अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऐतिहासिक भूमि पूजन एवं शिला स्थापना कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप ¨सह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के नेतृत्व में दूरदर्शन पर हो रहे सीधे प्रसारण को देखा गया। जिला कार्यालय छावनी लाइन पर पंडित उदय कुमार द्विवेदी ने हवन-पूजन किया। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप ¨सह ने कहा कि अयोध्या मे राममंदिर निर्माण की आधारशिला के साथ भारतीय जनमानस की सदियों वर्ष पुरानी सनातनी आस्था एवं श्रद्धा को आज अतुलनीय सुखद अनुभुति का अहसास हो रहा है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि प्रभु श्रीराम जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण का सपना कई सौ वर्षों के संघर्ष उपरांत आज आकार ले रहा है। जिला महामंत्री प्रवीण कुमार ¨सह, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश ¨बद, गोपाल राय, शशिकांत शर्मा, आईटी संयोजक कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत ¨सह कक्कू, शैलेंद्र ¨सह, मनोज ¨बद, जितेन्द्र पांडेय, सुनील यादव, अशोक मौर्य आदि थे। अग्निहोत्र यज्ञ का आयोजन

गाजीपुर : पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मस्थान अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन के उपलक्ष्य में आर्य समाज की ओर से अग्निहोत्र यज्ञ हुआ। यजुर्वेद के द्वितीय अध्याय का 24वां मंत्र पढ़ा गया, जिसमें परमात्मा द्वारा मनुष्यों को यह उपदेश दिया गया है कि परमपिता परमात्मा द्वारा वेद के अंदर जो मानव मात्र को आज्ञा दी गई है उसका पालन जो व्यक्ति नहीं करता है उसे परमात्मा की व्यवस्था में दुख भोगना ही पड़ता है। अत: हम सभी मनुष्य का कर्तव्य है कि परमात्मा द्वारा हमारे कल्याण के लिए जो भी हमें उपदेश दिया गया है उसका हम अपने जीवन में पालन करें तभी हमें सुख और शांति की प्राप्ति हो सकती है। डीएवी इंटर कॉलेज के निवर्तमान प्रबंधक आदित्य प्रकाश, भाजपा के नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी, आर्य समाज के प्रधान मोहन प्रसाद, जायसवाल समाज के जिला अध्यक्ष राकेश जयसवाल, आर्य समाज के जिला मंत्री मनोज जायसवाल आदि थे। वर्षों बाद रामभक्तों की पूरी हुई मनोकामना

गाजीपुर : ताड़ीघाट में प्रभु श्रीराम के मंदिर पर शिलान्यास के मौके पर हवन-पूजन और सुंदरकांड का आयोजन किया गया। महंत अश्वनी तिवारी ने पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। योगी हर्ष ¨सह ने कहा कि मनुष्य के जीवन में कुछ क्षण बहुत ही विशेष होते हैं। आज का दिन प्रभु श्रीराम के करोड़ों भक्तों के लिए विशेष क्षण है। प्रभु श्रीराम का एक 14 वर्ष का वनवास त्रेता युग में था और आज कलयुग का 500 वर्ष का वनवास उनका खत्म हुआ। यह हम सभी राम भक्तों के लिए एक बहुत ही विशेष क्षण है। आज हम सभी राम भक्तों की मनोकामना पूर्ण हुई है। सुमित ¨सह, नवीन प्रताप ¨सह, दीपक ¨सह, चंद्रभान ¨सह, सोनू ¨सह, छोटे पांडे, अनुराग ¨सह, राहुल ¨सह, झाबर ¨सह आदि थे। अखंड रामचरित मानस पाठ का समापन

दुल्लहपुर : क्षेत्र के बद्धूपुर जागरण विचार मंच की ओर से रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया जिसका समापन बुधवार को हुआ। मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी अर¨वद ¨सह ने कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि हम लोगों के जीवन काल में ही अयोध्या में रामलला मंदिर की स्थापना हो रही है। अयोध्या में राम मंदिर के स्थापना के अवसर पर उनके द्वारा स्थापित राम लक्ष्मण जानकी प्राचीन मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया। योगेंद्र ¨सह ने कहा कि भले ही हम शरीर से रामलला के मंदिर की स्थापना के अवसर पर वहां उपस्थित नहीं हैं लेकिन मानस रूप से हम समस्त ग्रामवासी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। जिसमें प्रतीकात्मक रूप से रामचरित मानस का अखंड पाठ के अलावा दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। मुराली सेठ, राजेश ¨सह, प्रमोद ¨सह, भरत ¨सह, पुनवासी यादव, अतुल ¨सह, चौधरी साव, जोखू साव, छोटे लाल ¨सह, मंडल उपाध्यक्ष अमित ¨सह आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.