विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 सितंबर से चलेगी स्पेशल 'भारत गौरव ट्रेन', शिरडी साईं और 3 ज्योतिर्लिंगों के कराएगी दर्शन; देखें पूरी डिटेल

Published: Wed, 26 Aug 2026 04:11 PM (IST)

आईआरसीटीसी पटना ने 1 सितंबर से शिरडी साईं और ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए विशेष भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुरू की है, जिसका ठहराव गाजीपुर स्टेशन पर भी होगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 1 सितंबर से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का संचालन।

  2. गाजीपुर स्टेशन पर मिलेगा ट्रेन को ठहराव।

  3. शिरडी साईं और प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। शिरडी साईं और एलोरा के साथ ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे व आईआरसीटीसी पटना ने विशेष भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 00391 का संचालन आगामी एक सितंबर से किया है। जिसका ठहराव स्थानीय स्टेशन पर भी दिया गया है।

यह ट्रेन बिहार के बिहटा से चलकर पटना, आरा, बक्सर रुकते हुए स्थानीय स्टेशन पर शाम 19:10 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 19: 15 पर पीडीडीयू को रवाना होगी। वही डाउन लाइन में ट्रेन संख्या 00392 आगामी 8 सितंबर को स्थानीय स्टेशन पर रात 23:40 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 23:45 पर पटना को रवाना होगी।

आईआरसीटीसी पटना के क्षेत्रीय प्रबंधक कन्हैया शर्मा ने बताया कि पैकेज कोड ईजेडबीजी-32 के तहत यह ट्रेन बेतिया से रवाना होगी और हाजीपुर सहित 14 स्टेशनों से यात्री इसमें यात्री सवार हो सकेंगे।

आठ रात और नौ दिन की इस धार्मिक यात्रा में उज्जैन के महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी स्थित श्रीसाईं बाबा मंदिर, छत्रपति संभाजीनगर के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा एलोरा की विश्व प्रसिद्ध गुफाओं के दर्शन कराए जाएंगे।

यात्रियों के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इकोनॉमी क्लास का किराया 18, 160 रुपये, स्टैंडर्ड क्लास का 32,550 रुपये तथा कम्फर्ट क्लास का 39,425 रुपये प्रति यात्री रखा गया है। तीनों श्रेणियों में रेल यात्रा, ठहरने, भोजन और स्थानीय परिवहन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इन स्टेशनों पर मिलेगी बोर्डिंग की सुविधा

यात्रियों को बेतिया, सुगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर,दिलदारनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और प्रयागराज छिवकी स्टेशनों से बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी।पैकेज में रेल यात्रा, आवास, शाकाहारी भोजन, स्थानीय भ्रमण, सुरक्षा तथा यात्रा बीमा शामिल है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए यात्री आईआरसीटीसी हेल्पलाइन या वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Google से पता निकालकर DM को भेजी गुप्त चिट्ठी, बलिया में स्कूली बच्चों की होशियारी से पकड़ा गया मिड डे मील घोटाला