बार व बेंच न्याय के दो पहिये : जिला जज
बार व बेंच न्याय के दो पहिये हैं। इन दोनों पहिये में एक को भी समस्या आने पर न्याय व्यवस्था प्रभावित होगी। न्यायिक अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए उच्च न्यायालय के समक्ष बात रखेंगे। यह बातें जनपद न्यायाधीश उमेश कुमार शर्मा ने रविवार को कहीं। मौका था दीवानी न्यायालय परिसर स्थित बार भवन में शपथ ग्रहण समारोह का।
जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : बार व बेंच न्याय के दो पहिये हैं। इन दोनों पहिये में एक को भी समस्या आने पर न्याय व्यवस्था प्रभावित होगी। न्यायिक अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए उच्च न्यायालय के समक्ष बात रखेंगे। यह बातें जनपद न्यायाधीश उमेश कुमार शर्मा ने मंगलवार को कहीं। मौका था दीवानी न्यायालय परिसर स्थित बार भवन में शपथ ग्रहण समारोह का।
उन्होंने सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, प्रदीप ¨सह, धनंजय राय, सचिव ललन राय, सहसचिव अशोक कुमार व कोषाध्यक्ष शकील अहमद को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा कि समझौतों से पुराने मामले को सुलझाने का प्रयास होना चाहिए। भवनों की स्थिति का विभागीय अमीनों से नक्शा बनवाना शुरू हो गया है। इसको उच्च न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। वहां से व्यवस्था के मुताबिक समस्याओं का समाधान होगा। कहा कि हर स्तर पर समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने स्वागत करते हुए परिसर में व्याप्त समस्याओं व न्यायिक अधिकारियों के रिक्त पदों की ओर मुख्य अतिथि का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समाधान की मांग की। एडीजे बदामा ¨सह, मुख्य दंडाधिकारी सरोज कुमार यादव, सिविल जज सीनियर डिविजन (विधिक साक्षरता) सुनील कुमार, चंद्रप्रकाश राय, नारायण दास अग्रवाल, सच्चिदानंद राय, सुभाष चंद्र यादव, शिवकुमार राय आदि थे। अध्यक्षता वीरेंद्र श्रीवास्तव व संचालन कृष्णानंद राय ने किया।