कांवड़ यात्रा व डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
जासं नंदगंज (गाजीपुर) श्रावण मास में कोविड-19 संक्रमण के चलते कांवड़ यात्रा व डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में गुरुवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग मॉस्क व सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं जो चिता का विषय है।
जासं, नंदगंज (गाजीपुर) : श्रावण मास में कोविड-19 संक्रमण के चलते कांवड़ यात्रा व डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में गुरुवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग मॉस्क व सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं, जो चिता का विषय है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविद सिंह, भानूप्रताप जायसवाल, संतोष जायसवाल, शिवशंकर सिंह कुशवाहा, भोला बिद आदि थे। खानपुर: थाना परिसर में थानाध्यक्ष शशिचन्द्र चौधरी ने क्षेत्रीय मंदिरों के पुजारियों और संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। बताया कि कांवड़ यात्रा और डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मंदिरों पर सीमित संख्या में भक्तों का प्रवेश होगा। भोला पांडेय, फिजामुद्दीन, रामजन्म यादव, संतोष चौहान, अखिलेश सिंह, प्रभाकर चौबे आदि थे।