गाजीपुर में गंगा व गोमती में विसर्जित होंगी अटल जी की अस्थियां
जागरण संवाददाता, गाजीपुर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियां जिल
जागरण संवाददाता, गाजीपुर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियां जिले के गंगा एवं गोमती नदी में भी विसर्जित की जाएगी। इसकी सूचना पर पार्टी नेता समर्थक एवं शुभ¨चतक एक दूसरे से जानकारी लेते रहे। अपने जन नायक की अस्थियां पतित पावनी गंगा एवं गोमती में विसर्जन कार्यक्रम को सही निर्णय बताया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री सूचना परिसर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियां प्रदेश के समस्त जनपदों की मुख्य नदियों में विसर्जित की जाएंगी। उत्तर प्रदेश पूर्व पीएम स्व. अटल जी की कर्मभूमि रहा है। प्रदेश के हर जनपद से उनका लगाव रहा है। राज्य की सभी प्रमुख नदियों में उनकी अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी, ताकि प्रदेश के सभी लोगों को उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने का सभी अवसर हो सके। इसी क्रम में गाजीपुर में बहने वाली पतित पावनी गंगा एवं गोमती नदी को चिन्हित किया गया है। इसमें स्व. अटल की अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी।