अनार की खेती मुनाफे का सौदा, मिसाल बने अरविद
मलसा (गाजीपुर) ढढनी गांव के प्रगतिशील किसान अरविद राय ग्रेजुएशन के बाद गांव में ही उन्नतशील खेती करके लाखों के आमदनी के साथ ही दर्जनों लोगों को रोजगार देकर जिला में अपना नाम रोशन किया है। इनके इस प्रयास की गांव के आसपास के क्षेत्रों में सराहना हो रही है।
फोटो-- 10सी। जागरण संवाददाता, मलसा (गाजीपुर) : ढढनी गांव के प्रगतिशील किसान अरविद राय ग्रेजुएशन के बाद गांव में ही उन्नतशील खेती करके मिसाल बने हैं। बेहतर आमदनी के साथ ही दर्जनों लोगों को रोजगार भी दिए हैं। उनके इस प्रयास की गांव के आसपास के क्षेत्रों में सराहना हो रही है।
वर्तमान समय में करीब 20 एकड़ में विभिन्न प्रकार के उपज उगाकर 12 महीने क्षेत्र को हरी सब्जियों के साथ फलों की भी आपूर्ति कर रहे हैं। जून महीने में करीब दो एकड़ में फूलगोभी उपजाकर भारी मुनाफा कमाए। वहीं वर्तमान में आठ बिस्वा पर अनार की फसल तैयार है। 6000 रुपये क्विटल के भाव से स्थानीय बाजार में विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिदूरी प्रजाति के अनार की पौधे को महाराष्ट्र के जलगांव से मंगा कर पिछले साल अपने खेतों में लगाया था जो साल भर में ही प्रति पौधे के हिसाब से 10 किलो फल देना शुरू कर दिया। वे गर्मी के मौसम में ताइवान के तरबूज उपजा कर क्षेत्र में चर्चा में रहे। उसके साथ ही नाशपाती की फसल को तैयार कर स्थानीय बाजार से अच्छा मुनाफा कमाया। ---
हमारे यहां आठ एकड़ में केले की फसल और दो एकड़ में खीरा, नई प्रजाति की गोभी, शिमला मिर्च कुछ ही दिनों में तैयार होकर जिले के विभिन्न मंडियों में पहुंचेगी। अनार की फसल को कलम के माध्यम से विस्तारित कर अगले साल इसके रकबे को और आगे बढ़ाया जाएगा।
-अरविद राय, किसान ढढनी।