Move to Jagran APP

Ghazipur News: ताड़ी पी रहे मनबढ़ों ने की युवती से छेड़खानी, मनचलों से लड़कर घर पहुंची लड़की

गुरुवार की शाम युवती गांगी नदी के रास्ते अपने घर जा रही थी। तभी पुराने पुल के पास ताड़ी पी रहे कुंवरपुर निवासी चार मनबढ़ युवकों ने युवती से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। युवती ने उनका विरोध किया तो मनबढ़ों ने उसको पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी की।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghPublished: Fri, 02 Jun 2023 02:57 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2023 02:57 PM (IST)
ताड़ी पी रहे मनबढ़ों ने की युवती से छेड़खानी, मनचलों से लड़कर घर पहुंची लड़की

गाजीपुर, जागरण संवाददाता। गाजीपुर में मनचलों के हौसले बुलंद हैं। नशे में महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। नंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ ताड़ी पी रहे चार युवकों ने छेड़छाड़ की। युवती ने साहस दिखाते हुए युवकों से मुकाबला कर खुद को छुड़ाया। पुलिस ने चार लोगों से पूछताछ कर रही है।

loksabha election banner

गुरुवार की शाम युवती गांगी नदी के रास्ते अपने घर जा रही थी। तभी पुराने पुल के पास ताड़ी पी रहे कुंवरपुर निवासी चार मनबढ़ युवकों ने युवती से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। युवती ने उनका विरोध किया तो मनबढ़ों ने उसको पकड़ लिया और जबरदस्ती खेत की ओर ले जाने लगे।

दरिंदों के चंगुल से भागी युवती

लड़की ने हार नहीं मानी और लगातार लड़ती रही। अंत में काफी गुत्थमगुत्थी के बाद दरिंदे जब सुनसान जगह पर ले जाने में असमर्थ हुए तो धमकाकर युवती को गाड़ी पर ले जाने लगे, लेकिन ऐसा करने में वो कामयाब नहीं हो सके। मनचले अभी कुछ दूर ही पहुंचे थे कि साहसी युवती भिड़कर उनके चंगुल से भाग निकली।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

दरिंदों के चंगुल से भागी लड़की अपने घर पहुंची और उसने अपने परिजनों को सारी आपबीती बताई। जानकारी होते ही परिजनों ने घटना की शिकायत नंदगंज थाने में की। लोगों ने बताया कि इतनी बड़ी और घृणित घटना को नंदगंज पुलिस दबाने में लगी है। उधर कुछ लोग मामले में सुलह कराने के प्रयास में है। नंदगंज थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि यह घटना संज्ञान में नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.