विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार एमबीबीएस इंटर्न को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा, इलाज के दौरान मौत

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 11:42 AM (GMT+05:30)

गाजीपुर में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार एमबीबीएस इंटर्न नवदीप सिंह को रौंद दिया, जिससे उनकी ...और पढ़ें

गाजीपुर में बेकाबू ट्रैक्टर ने एमबीबीएस इंटर्न को कुचला, मौके पर मौत।

गाजीपुर में बेकाबू ट्रैक्टर ने एमबीबीएस इंटर्न को कुचला, मौके पर मौत।

HighLights

  1. गाजीपुर में एमबीबीएस इंटर्न की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत।

  2. तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को 20 मीटर घसीटा।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से फरार चालक की तलाश में।

जासं, गाजीपुर। गोराबाजार स्थित रवींद्रपुरी कालोनी के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार एमबीबीएस इंटर्न को रौंद दिया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में गंगाबिशुनपुर (छावनी लाइन) निवासी 27 वर्षीय नवदीप सिंह की मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल नवदीप को राजकीय मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नवदीप राजकीय मेडिकल कालेज में दिसंबर 2025 से एमबीबीएस की इंटर्नशिप कर रहे थे। दो महीने बाद उनकी इंटर्नशिप पूरी होने वाली थी। शुक्रवार रात वह बाइक से घर जा रहे थे।

रात करीब साढ़े दस बजे गिट्टी-बालू की दुकान के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ट्रैक्टर और चालक की पहचान में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।