Move to Jagran APP

भाजपा में सभी वर्गों को मिला है सम्मान

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से काशी क्षेत्र के नवनिय।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 07:21 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 07:21 PM (IST)
भाजपा में सभी वर्गों को मिला है सम्मान
भाजपा में सभी वर्गों को मिला है सम्मान

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से काशी क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष अब्दुल कलाम अंसारी के जिले में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को समृद्धि और सम्मान देने वाली भाजपा अन्य राजनीतिक दलों के लिए उदाहरण है। समाज को बांटने वाले राजनीतिक दलों का अस्तित्व अब समाप्त हो रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का आदर्शवादी राजनीतिक संगठन है जो अन्य के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। इस दल के कार्यकर्ता अपने संगठन एवं नेताओं के राष्ट्रवादी कार्य व संस्कृति से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। आज देश ही नहीं बल्कि विश्व के सशक्त नेता नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लोगों के जीवन को एक नई ऊर्जा प्राप्त हुई है। कादिर राईनी, शमशेर गा•ाीपुरी, मासूम हैदर, अफरोज, असगर अली, बदरुद्दीन शास्त्री, साजिद, नेसार खान आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फैयाज अहमद व संचालन इम्तियाज ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.