गौरव व स्वाभिमान के प्रतीक को घरों पर फहराएं
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एसडीएम व तहसीलदार ने बांटा झंडा
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 04:48 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 04:48 PM (IST)
गौरव व स्वाभिमान के प्रतीक को घरों पर फहराएं
जागरण संवाददाता, कासिमाबादः तिरंगा अभियान का शुभारंभ करते हुए एसडीएम आकाश कुमार व तहसीलदार जया सिंह ने 50 लोगों को तिरंगा झंडा का वितरण किया। उन्होंने समझाया कि तिरंगा 13 से 15 अगस्त अपने घरों पर फहराना है। तहसीलदार जया सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, यह हमारे गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। सभी का कर्तव्य बनता है कि वे राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान दें, यह जमीन पर नहीं गिरना चाहिए। उन्होंने कहा कि घरों की छत पर झंडा फहराते समय इस बात का ध्यान रखें की झंडा कहीं से भी कटा- फटा न हो।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें