Move to Jagran APP

गर्भवती महिलाओं को खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह

जासं गाजीपुर सदर ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्र विशुनपुर में शुक्रवार को गोदभराई कार्यक्रम हुआ। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। रजनी देवी व रीता यादव का गोदभराई हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 11:18 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 11:18 PM (IST)
गर्भवती महिलाओं को खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह
गर्भवती महिलाओं को खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह

जासं, गाजीपुर : सदर ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्र विशुनपुर में शुक्रवार को गोदभराई कार्यक्रम हुआ। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। रजनी देवी व रीता यादव का गोदभराई हुआ।

loksabha election banner

बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू सिंह ने महिलाओं को जीवन के हजार दिन गर्भावस्था से लेकर दो वर्ष तक के दिनों के बारे में बताया। कहा कि कुपोषण को जड़ से समाप्त करना है। इसे लेकर सरकार भी गंभीर है। तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। सभी लोगों के मिलकर प्रयास करने से ही ऐसा संभव होगा। इसके लिए आशा कार्यकर्ता तत्पर रहें। उन्होंने किशोरियों को आयरन की गोलियों से होने वाले फायदा की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने के लिए जागरूक किया। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खून की कमी होने पर जच्चा-बच्चा को खतरा रहता है। ऐसे में संपूर्ण आहार लेने के साथ ही फल का सेवन चाहिए। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय, बाल विकास परियोजना अधिकारी जमानियां एजाज अहमद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिशा गुप्ता आदि थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.