विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर के मोहांव की पोखरी की जमीन पर प्रशासन ने लगाया बोर्ड, खरीद-फरोख्त और निर्माण पर प्रतिबंध

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 01:30 PM (IST)

गाजीपुर के मोहांव गांव में पोखरी की विवादित जमीन पर प्रशासन ने खरीद-फरोख्त और निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...और पढ़ें

गाजीपुर पोखरी जमीन विवाद: प्रशासन ने लगाई खरीद फरोख्त पर रोक।

गाजीपुर पोखरी जमीन विवाद: प्रशासन ने लगाई खरीद फरोख्त पर रोक।

HighLights

  1. मोहांव पोखरी की विवादित जमीन पर प्रतिबंध लगा।

  2. संजय बिंद के अवैध कारनामों का खुलासा हुआ।

  3. लेखपाल की मिलीभगत से जमीन बेची गई थी।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। मोहांव में पोखरी की विवादित जमीन का बैनामा के बाद निर्माण पर रोक लगाते हुए तहसील प्रशासन ने बोर्ड लगा दिया है। जांच होने तक उक्त जमीन की खरीद बिक्री और निर्माण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

दीपावली के दिन जुआं खेलने के विवाद में बकराबाद के ग्राम पंचायत प्रशासक संजय बिंद ने दो युवकों को गोली मारी थी, जिसमें अजय कुमार पासी की मौत हो गई थी,जबकि सुरेंद्र घायल है। नाटकीय ढंग से संजय बिंद ने कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया था। बाद में पिस्टल की बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पर हमला कर दिया था।

इस दौरान पुलिस की कार्रवाई से उसके दोनों पैर में गोली लगी थी। उसके जेल जाने के बाद उसके काले कारनामे सामने आने लगे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मोहांव गांव में पोखरी की जमीन में उसने तत्कालीन लेखपाल रमेश यादव की मिलीभगत से दोनों ने अपनी पत्नियों के नाम जमीन का बैनामा कराया है।

मामला सामने आने के बाद डीएम ने तहसीलदार सदर को जांच सौंपी है। शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने पोखरी की जमीन पर बोर्ड लगाते हुए सभी प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगा दिया। तहसीलदार सदर राजीव कुमार यादव ने बताया कि राजस्व रिकार्ड से कागजात निकाले जा रहे हैं। पोखरी के रकबा को पुन: सरकारी अभिलेख में दर्ज किया जाएगा।एक सप्ताह में जांच पूरी हो जाएघी।

बिजली विभाग के कर्मचारी से लेकर दवा व्यवसायियों ने कराया पोखरी की जमीन का बैनामा
गाजीपुर: मोहांव गांव में पोखरी की जमीन को अपना बताकर लेखपाल की मिलीभगत से बिजली कर्मचारी से लेकर दवा कारोबारी को बेची है। संजय के जेल जाने के बाद गुरुवार को दवा व्यवसायी ने आनन-फानन में चार बिस्से जमीन की घेराबंदी शुरू कर दी,लेकिन ग्रामीण की शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने उसे रोकवा दिया।

पत्नी लेखपाल, पति देखते कामकाज
ग्रामीणों ने बताया कि मोहांव गांव की लेखपाल नीतू सिंह हैं, जबकि ग्रामीणों ने उन्हें आज तक नहीं देखा है। उनके पति ही लेखपाल का सारा कामकाज करते हैं।मोबाइल फोन भी पति के पास ही रहता है। शुक्रवार को गड़ही की जमीन पर बोर्ड लेखपाल पति ने ही लगवाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।