विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तय गति से तेज दौड़ाया वाहन तो होगी कार्रवाई, गाजीपुर में जारी हुआ न‍िर्देश

By Jitendra Kumar Verma Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 02:50 PM (IST)

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस और यूपीडा ने ...और पढ़ें

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गति सीमा का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गति सीमा का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई।

HighLights

  1. एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार हादसों पर अंकुश लगाने की पहल।

  2. वाहन चालकों के लिए दिन-रात की अलग-अलग गति सीमा निर्धारित।

  3. नियम तोड़ने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस और यूपीडा ने सख्ती बढ़ा दी है। एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए दिन और रात की गति सीमा निर्धारित की गई है।

इससे अधिक रफ्तार से वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। यूपीडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी भारत यादव ने सोमवार देर रात जागरुकता अभियान के दौरान वाहन चालकों को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आठ या इससे कम सवारियों वाले वाहनों की अधिकतम गति दिन में 80 और रात में 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। आठ से अधिक सवारियों वाले वाहनों के लिए दिन में 60 और रात में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की सीमा तय की गई है।

वहीं, मालवाहक वाहन दिन में अधिकतम 50 और रात में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगे। एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे पेट्रोलिंग टीम तैनात रहती है। आपात स्थिति में वाहन चालक हेल्पलाइन नंबर 14449 पर काल कर सकते हैं। दुर्घटना होने पर एंबुलेंस, क्रेन और पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट लगाने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।