18 माह में तैयार होगा एसी विद्युत लोकोशेड : मनोज सिन्हा
जासं, सैदपुर (गाजीपुर): रेल राज्यमंत्री व संचार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने कहा कि
जासं, सैदपुर (गाजीपुर): रेल राज्यमंत्री व संचार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने कहा कि सम्राट स्कंद गुप्त के लेख के लिए जाने जाने वाले सैदपुर भितरी का नाम एसी विद्युत लोकोशेड बनने के बाद भारतीय रेल में अमर हो जाएगा। रेल राज्य मंत्री शनिवार को नगर स्थित सैदपुर भितरी रेलवे स्टेशन पर 100 लोको क्षमता के एसी विद्युत लोकोशेड के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। कहा कि शुरुआती दौर में यहां 100 लोको का अनुरक्षण किया जाएगा। बाद में इसे 200 लोको क्षमता का बना दिया जाएगा। इसके बनने के बाद आसपास कई छोटे-मोटे कल कारखाने खुलेंगे जिससे हजारों लोगों को आजीविका चलेगी।
मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी रेल को सामान्य आदमी के यात्रा का साधन मानते हैं इसलिए रेल पर पर्याप्त धन खर्च किए जा रहे हैं। वर्ष 2009 से 2014 तक 47-48 हजार करोड़ रुपये रेल पर खर्च हुए थे। पिछले वर्ष रेल पर 1.30 हजार करोड़ व इस वर्ष 1.48 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए। उन्होंने इसी तरह अन्य क्षेत्रों में हुए खर्च को बताया। कहा कि पीएम मोदी का उद्देश्य है कि 100 प्रतिशत रेल लाइन को का विद्युतीकरण किया जाए। उन्होंने डीआरएम एसके झां से बात करने के बाद करीब 15 जुलाई को गाजीपुर में बने जोनल ट्रे¨नग इंस्टीट्यूट व गाड़ियों की धुलाई के लिए बने वा¨शग सेंटर के लोकार्पण की घोषणा की। कहा कि 14 नवंबर 2016 को जिस रेल सह सड़क पुल का शिलान्यास किया था उसका लोकार्पण 14 नवंबर 2019 से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। इस रेल सह सड़क पुल का पहला गर्डर 15 दिन बाद रखा जाएगा। अपने भाषण में उन्होंने भले ही कांग्रेस के कार्यकाल में पूर्वांचल पर ध्यान न देने की बात कही लेकिन कमलापति त्रिपाठी व कल्पनाथ के समय में कुछ कार्य होने की बात स्वीकार की। कहा कि पीएम मोदी ने न केवल भारतीय राजनीति की शब्दावली बदली है बल्कि कार्य की संस्कृति को भी बदला है। रेल राज्यमंत्री पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम अग्रवाल व आरबीएनएल के प्रबंध निदेशक सतीशचंद्र अग्निहोत्री से वार्ता करने के बाद जनता को भरोसा दिया कि 21 माह की बजाय 18 माह में ही इस लोकोशेड को मूर्त रूप प्रदान किया जाएगा। कहा कि औड़िहार में बन रहे डेमू व मेमू शेड का निर्माण भी आगामी चार माह में पूरा हो जाएगा। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य विशाल उर्फ चंचल ¨सह, शिक्षक एमएलसी चेतनारायण ¨सह, डीआरएम एसके झां, ट्रैक्शन रेलवे बोर्ड के सदस्य घनश्याम ¨सह आदि मौजूद थे।