गाजीपुर जिला अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची किशोरी ने दिया नवजात को जन्म
गाजीपुर जिला अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची 16 वर्षीय किशोरी ने एंबुलेंस में नवजात को जन्म दिया। ...और पढ़ें

गाजीपुर अस्पताल में पेट दर्द से पहुंची किशोरी ने दिया नवजात को जन्म।
HighLights
गाजीपुर अस्पताल में 16 वर्षीय किशोरी ने दिया जन्म।
पेट दर्द की शिकायत पर पहुंची थी किशोरी अस्पताल।
किशोरी की उम्र कम होने से पुलिस को दी सूचना।
जासं, गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी ने शनिवार सुबह जिला अस्पताल में नवजात को जन्म दिया। अचानक पेट में दर्द होने पर स्वजन उसे लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे थे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने की व्यवस्था की। इसी दौरान एंबुलेंस में ही किशोरी ने नवजात को जन्म दे दिया।
अचानक हुए प्रसव की जानकारी मिलते ही अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों में हलचल मच गई। इसके बाद चिकित्सकों ने जच्चा और नवजात की जांच कर आवश्यक उपचार किया। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि किशोरी और नवजात दोनों महिला अस्पताल में सुरक्षित हैं। किशोरी की उम्र 16 वर्ष होने के कारण मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।