गाजीपुर में पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची किशोरी, अस्पताल में पहुंचते ही दिया बच्चे को जन्म
गाजीपुर जिला अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची 15 वर्षीय किशोरी ने बेड पर लेटते ही नवजात को ...और पढ़ें

गाजीपुर अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म।
HighLights
15 वर्षीय किशोरी ने अस्पताल में नवजात को जन्म दिया।
पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी किशोरी।
नवजात की हालत गंभीर, पुलिस को दी गई सूचना।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। जिला अस्पताल में सोमवार की सुबह छह बजे पेट दर्द की शिकायत लेकर मामा और पिता के साथ पहुंची 15 वर्षीय किशोरी ने उपचार के लिए बेड पर लेटते ही नवजात को जन्म दे दिया। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी भी सकते में आ गए।
नवजात की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर देखभाल के लिए महिला अस्पताल में स्थानांतरित करा दिया। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, किशोरी पेट दर्द की शिकायत लेकर अपने मामा और पिता के साथ राजकीय मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल पहुंची थी। वहां उपचार के लिए बेड पर लेटते ही उसका प्रसव हो गया।
घटना के बाद अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई की। नवजात की हालत गंभीर होने के कारण उसे महिला अस्पताल भेजा गया। किशोरी को भी महिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
कम उम्र की किशोरी के प्रसव का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी है। किशोरी के गर्भवती होने की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
15 वर्षीय किशोरी को महिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। नवजात की हालत गंभीर है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
डा. आनंद मिश्रा, प्रिंसिपल, राजकीय मेडिकल कालेज
