गाजीपुर में स्वरोजगार के लिए 70 लोगों को मिलेगा ऋण, 70 हजार तक अनुदान का लाभ
गाजीपुर में बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत 69 लोगों को स्वरोजगार के लिए बैंक से ऋण मिलेगा। ...और पढ़ें

गाजीपुर में स्वरोजगार के लिए बाबा साहब आंबेडकर योजना से मिलेगा ऋण और अनुदान।
HighLights
गाजीपुर में 69 लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण मिलेगा।
सामान्य वर्ग को 25%, अनुसूचित जाति को 35% अनुदान।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर, विकासखंड कार्यालय में।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। अपना रोजगार शुरू करने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत जिले में 69 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। इन्हें बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के साथ 25 से 35 प्रतिशत तक अनुदान भी दिया जाएगा।
चयनित लाभार्थी किराना दुकान, डेयरी, मुर्गी पालन, टेंट हाउस, सिलाई, बेकरी, फर्नीचर निर्माण से लेकर कंप्यूटर-मोबाइल की बिक्री व मरम्मत जैसे कारोबार शुरू कर सकेंगे। योजना में सामान्य वर्ग के 42 और अनुसूचित जाति के 27 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को स्वीकृत ऋण पर 25 प्रतिशत (अधिकतम 50 हजार रुपये), जबकि अनुसूचित जाति-जनजाति और दिव्यांग लाभार्थियों को 35 प्रतिशत (अधिकतम 70 हजार रुपये) अनुदान मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को 30 नवंबर तक संबंधित विकासखंड कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।