विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

3500 निवेशकों से ठगे 400 करोड़ रुपये, गाजीपुर में अंजली फाउंडेशन के मालिक का सामने आया कारनामा

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 12 Oct 2026 02:46 PM (IST)

गाजीपुर में अंजलि फाउंडेशन ने साढ़े तीन हजार निवेशकों को 18.5% मासिक ब्याज का लालच देकर 400 करोड़ रुपये की ...और पढ़ें

गाजीपुर में अंजलि फाउंडेशन का 400 करोड़ का महाघोटाला, साढ़े तीन हजार निवेशक ठगे गए।

गाजीपुर में अंजलि फाउंडेशन का 400 करोड़ का महाघोटाला, साढ़े तीन हजार निवेशक ठगे गए।

HighLights

  1. अंजलि फाउंडेशन ने 400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

  2. साढ़े तीन हजार निवेशकों को 18.5% ब्याज का लालच दिया।

  3. मुख्य आरोपी संतोष यादव को निवेशकों ने पकड़ा।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। अंजली फाउंडेशन में करीब साढ़े तीन हजार निवेशकों का प्रति माह साढ़े 18 प्रतिशत ब्याज का लालच देकर चार सौ करोड़ की ठगी की गई है। अधिक कमाई के लालच में कई-कई निवेशकों ने 20 लाख से लेकर 52 लाख रुपये तक जमा किया है। किसी ने बेटी की शादी के लिए रखा पैसा जमा कर दिया, ताकि अधिक होने पर आसानी से शादी में खर्च कर सकेंगे। गहना व खेत बेचकर भी पैसा जमा किया है।

वाराणसी निवासी संतोष कुमार यादव पिछले कई साल से जिले के गाजीपुर, मुहम्मदाबाद, बरेसर सहित अन्य जगहों पर ब्रांच खोलकर प्रति महीने एक लाख रुपये पर 18500 का ब्याज दे रहा था। इसके झांसे में आकर करीब साढ़े तीन हजार लोगों ने धन जमा किया था।

शुरू में विश्वास जमाने के लिए वह ब्याज देता रहा, लेकिन पिछले पांच माह से वह पैसा नहीं दे रहा था और आफिस बंद कर भाग गया था। जिले में मुकदमा दर्ज है।

दरअसल, धन लेकर फरार संतोष कुमार यादव व उसके एक साथी रतन के मुजफ्फरपुर के रामदयालु-भिखनपुरा इलाके से छिपे होने पर निवेशक उसे पकड़कर बरेसर थाने ले आए। रविवार की रात में काफी संख्या में निवेशकों ने उससे पैसा दिलाने की मांग को लेकर हंगामा किया।

पुलिस उसे वहां से सदर कोतवाली ले आई, जहां सूचना मिलते ही कई सौ निवेशक पहुंच गए। मुजफ्फरपुर में उसने अपहरण का आरोप लगा दिया था।  निवेशकों का आरोप है कि पुलिस को कई बार मुजफ्फरपुर में छिपे होने की सूचना दी गई, लेकिन पुलिस उसे पकड़कर नहीं ले आई।