अहाते में बंद 35 बेसहारा पशुओं को चारे का संकट
क्षेत्र के किसान सिधौना में छुट्टा घूम रहे 35 बेसहारा पशुओं को पांच दिनों से पकड़कर शिवजी मिश्रा के अहाता में बंद किए हैं। अब पशुओं के लिए चारा का संकट हो गया है। फोन करने पर अधिकारी पर टालमटोल कर रहे हैं। इसे लेकर किसानों में आक्रोश पनप रहा है।
जासं, खानपुर (गाजीपुर): क्षेत्र के किसान सिधौना में 35 बेसहारा पशुओं को पांच दिनों से पकड़कर शिवजी मिश्रा के अहाता में बंद किए हैं। अब इन पशुओं के लिए चारा का संकट हो गया है। फोन करने पर अधिकारी पर टालमटोल कर रहे हैं। इसे लेकर किसानों में आक्रोश पनप रहा है। उनका कहना है कि बेसहारा पशु फसलों को नुकसान कर देते हैं। नुरूद्दीनपुर, अमेहता, गौरी, नेवादा, खरौना आदि गांवों में फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसान बेसहारा पशुओं को गौशाला में भेजने के लिए तैयार हैं लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार खंड विकास अधिकारी पवन ¨सह के सेलफोन पर काल करने के बावजूद उनसे बात नहीं हो सकी।