विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1971 में भारत-पाक युद्ध में शहीद रामध्यान सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, बलिदान दिवस पर लोगों ने किया याद

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:35 PM (IST)

गाजीपुर के तियरी गांव में 1971 भारत-पाक युद्ध के बलिदानी रामध्यान सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया, जहां सेना के अधिकारियों और पूर्व सांसद सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 

फ़ोटो : तियरी में बलिदानी रामध्यान सिंह के चित्र पर पुष्प चक्र अर्पित करते लोग। स्रोत जागरण

फ़ोटो : तियरी में बलिदानी रामध्यान सिंह के चित्र पर पुष्प चक्र अर्पित करते लोग। स्रोत जागरण

HighLights

  1. 1971 युद्ध के बलिदानी रामध्यान सिंह का बलिदान दिवस मनाया।

  2. गाजीपुर के तियरी गांव में सेना अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि।

  3. बलिदानी की मूर्ति स्थापना और परिवार को सहयोग का आश्वासन।

जागरण संवाददाता, जमानियां (गाजीपुर)। 1971 के भारत-पाक युद्ध में बलिदानी हुए रामध्यान सिंह का बलिदान दिवस बुधवार को तियरी गांव में मनाया गया। सेना में वह गार्ड्समैन के पद पर तैनात थे। इनके तैल चित्र पर स्वजन सहित सेना के अधिकारियों व अतिथियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बलिदानी के अहाते में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान हुआ।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहां की 24 नवंबर 1971 को भारत-पाक युद्ध में बलिदानी हुए रामध्यान सिंह का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। इनकी वीरता, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

सेवानिवृत सैनिक रामप्यारे सिंह ने कहा कि रामध्यान सिंह के साथ भारत पाक युद्ध में मौजूद था। वहीं 8 गार्ड रेजिमेंट तेजपुर से पहुंचे सूबेदार नागेंद्र यादव, कर्नल अवनीश गोस्वामी, सूबेदार गजेन्द्र यादव बलिदानी के स्वजन से मिलकर बात कर आश्वासन दिया कि किसी प्रकार की कोई समस्या है तो हम लोग साथ है।

जमीन मिलने पर बलिदानी का मूर्ति लगवाने की मांग की गई। वहीं गायक रजनीकांत यादव ने बलिदानी के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया। मन्नू सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, धनंजय मौर्य, आकाश यादव, ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, कैप्टन सुब्बा यादव, झारखंडे सिंह, राम परिखा कुशवाहा, अनंत सिंह यादव, ग्राम प्रशासक विनोद यादव थे। उधर, कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।