करेंट से छात्रा की मौत
धर्मागतपुर (गाजीपुर) : दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सिखड़ी (गेल्हना) निवासी वंदना यादव (12) पुत्री जमुन
By Edited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 06:32 PM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 06:32 PM (IST)
धर्मागतपुर (गाजीपुर) : दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सिखड़ी (गेल्हना) निवासी वंदना यादव (12) पुत्री जमुना यादव की सोमवार की सुबह करेंट से मौत हो गई। वंदना सिखड़ी (खिलवा) स्थित किसान इंटर कालेज में कक्षा सात की छात्रा थी। सुबह वह कच्चे घर की लिपाई कर रही थी। उसी स्थान पर कपड़ा प्रेस करने के लिए तार बोर्ड में लगा था। उसने प्रेस को उठाकर बगल में बक्सा पर रख दिया। इसी दौरान वह करेंट की जद में आ गई। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इधर, शोक में किसान इंटर कालेज बंद कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें