हड़ताल की सफलता को झोंकी ताकत
गाजीपुर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने दो सितंबर को होने वाली हड़ताल की सफलता क
गाजीपुर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने दो सितंबर को होने वाली हड़ताल की सफलता के लिए ताकत झोंक दी है। जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे के नेतृत्व में विभिन्न विभागों में संपर्क कर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि दो सितंबर को कर्मचारी ¨सचाई चौराहा स्थित नलकूप मंडल कार्यालय पर सुबह दस बजे जुटेंगे। यहां से जुलूस की शक्ल में 11 बजे सरजू पांडेय पार्क पहुंचकर सभा करेंगे। इसके बाद जिलाधिकारी को पीएम व सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान निर्भय ¨सह, मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, दुर्गेश श्रीवास्तव, अभय ¨सह, जमुना यादव, सुभाष ¨सह, आरएम राय, मनोज राय, सर्वजीत यादव, जयराम यादव, विजयशंकर राय आदि थे। उधर माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रवक्ता सुरेंद्र ¨सह के आवास पर बैठक कर हड़ताल की सफलता की रणनीति तय की। बताया गया कि विधान परिषद सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण ¨सह ने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में सुबच्चन यादव, रामजन्म ¨सह, जनार्दन ¨सह, जगदीश ¨सह, राजेश ¨सह यादव, जावेद, अनुराग उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद, मुंशी पाल, रणधीर ¨सह, बेचई राम, रवींद्र प्रसाद आदि थे। संचालन जनपदीय मंत्री बसंत ¨सह ने किया।