सफाई कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं
देवकली (गाजीपुर) : पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लाक इकाई के अध्यक्ष राजेश यादव को वारा
देवकली (गाजीपुर) : पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लाक इकाई के अध्यक्ष राजेश यादव को वाराणसी मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर शुक्रवार को स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर स्वागत समारोह हुआ। जिले में प्रथम आगमन पर सफाई कर्मियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मियों को हक दिलाना प्राथमिकता है। पूर्वांचल के 19 जिलों में अब तक कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति नहीं हुई है। वहीं बकाया एरियर का भुगतान लंबित है। ग्राम प्रधान सफाई कर्मियों का शोषण करते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्पीड़न के विरोध में आंदोलन किया जाएगा। अन्य संगठन कर्मचारियों में फूट डालने के लिए तरह-तरह का हथकंडा अपना रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
इसके पहले औड़िहार व सैदपुर में मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया गया। समारोह में जिलाध्यक्ष रामनगीना यादव, जिला महामंत्री ईश्वर यादव, रियाज खां, अनिल राय, अजय कुशवाहा, राजनाथ राम, सच्चिदानंद, विद्या देवी, शेषनाथ, मूरत आदि शामिल थे।