बेरोजगारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या
संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अ
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 07:10 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 07:10 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मुरादनगर :
थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक बेरोजगारी के चलते परेशान चल रहा था। नगर की जीतपुर कॉलोनी में सोहन 37 अपने परिवार के साथ रहता था। बुधवार रात को सोहन ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। बृहस्पतिवार सुबह जब सोहन कमरे से बाहर नहीं निकला तो स्वजनों ने उसका दरवाजा खटखटाया। दरवाजे को खोला गया तो सोहन को छत में लगे फंदे में झूलता पाया गया। स्वजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक नौकरी न लगने के चलते काफी समय से परेशान चल रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें