Move to Jagran APP

स्कार्पियो सवार युवकों ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, गंभीर

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 07:30 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 07:30 PM (IST)
स्कार्पियो सवार युवकों ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, गंभीर

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : भोपुरा स्थित डीएलएफ कालोनी टोल प्लाजा कट पर बृहस्पतिवार दोपहर स्कार्पियो सवार चार युवकों ने ई-रिक्शा चालक के सिर में गोली मार दी। युवक दिल्ली की ओर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

loksabha election banner

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीएलएफ टोल प्लाजा कट (सफेद गेट के सामने) पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे सफेद कार सवार युवक की झाड़ू बेचने वाले साइकिल सवार अधेड़ से हल्की टक्कर हो गई। गाली-गलौज के बाद दोनों में हाथापाई होने लगी। मौके पर मौजूद ई-रिक्शा और आटो चालकों ने दोनों को शांत कराकर वहां से भेज दिया। करीब आधे घंटे के बाद कार सवार युवक तीन साथियों के साथ सफेद स्कार्पियो से मौके पर पहुंचा। पहिया खोलने का औजार (पाना) लेकर नीचे उतरा और ई-रिक्शा चालकों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। चंद मिनट बाद वापस स्कार्पियो का दरवाजा खोला। पाना रखकर पिस्टल निकाल ली और 35 वर्षीय ई-रिक्शा चालक साहिबे आलम उर्फ राजा निवासी सीमापुरी दिल्ली के सिर में सटाकर गोली मार दी। वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर गए। भगदड़ मच गई। चारों युवक स्कार्पियो में सवार होकर दिल्ली की ओर फरार हो गए। घायल को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया, जहां गंभीरावस्था में उनका उपचार चल रहा है। मौके पर बरामद हुआ खोखा : सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक केशव कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। घटना स्थल की जांच-पड़ताल की। मौके से पुलिस को एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। युवकों व स्कार्पियो की फुटेज मिली है। पुलिस उसकी जांच-पड़ताल कर रही है। दुकानदार को मारी टक्कर : प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भागते समय युवकों ने रास्ते में खड़े फर्नीचर कारोबारी जहरूल को टक्कर मार दी। इससे उनके पैर में चोट आई। वह उपचार के लिए डॉक्टर के पास चले गए। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी है। लोग मान रहे हैं कि वह काफी डर गए हैं, इसलिए मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। आरोपितों की तलाश की जा रही हैं। कुछ अहम जानकारी मिली है। उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

- ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर, द्वितीय, गाजियाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.