काम करने के दौरान छत से गिरकर मजदूर घायल
संवाद सहयोगी मुरादनगरथाना क्षेत्र में सहबिस्वा रोड पर बृहस्पतिवार शाम को काम करने के द
संवाद सहयोगी, मुरादनगर:
थाना क्षेत्र में सहबिस्वा रोड पर बृहस्पतिवार शाम को काम करने के दौरान छत से गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को उसके साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र के सहबिस्वा गांव में नरेश कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। नरेश मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन करते हैं। गत दस दिनों से नरेश सहबिस्वा रोड के निकट एक निर्माणाधीन मकान में काम करवा रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम को मकान की दूसरी मंजिल पर लेंटर खुलवाने का काम चल रहा था। इस दौरान संतुलन खोने के चलते नरेश छत से नीचे जा गिर गए, जिसके परिणामस्वरूप वह बेहोश हो गये। मजदूर के साथियों ने आननफानन में उन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।